भिलाई में शिवलिंग और त्रिशूल तोड़ने का प्रयास, आरोपी की गिरफ्तारी

दुर्ग। भिलाई के जामुल नागर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड एक में शिवलिंग और उनके त्रिशूल को तोड़ने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पाण्डेय ने बताया मामला जामुल एसीसी चौक वार्ड एक का है। यहां एक बटकेश्वर महादेव का मंदिर है। एक चबूतरे में शिवलिंग की स्थापना की गई है। उसी में नंदी और शिव का त्रिशूल लगा हुआ है। मोहल्ले का रहने वाला मुर्तजा अली नाम के युवक ने शिवलिंग और त्रिशूल को तोड़ने का प्रयास किया है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वो बीते बुधवार रात अपने घर से एसीसी चौक की तरफ आ रहा था। उसने देखा कि मुर्तजा भगवान शंकर के चबूतरे में चढ़ा हुआ है। वो पत्थर से शिवलिंग को तोड़ने का प्रयास कर रहा था। जैसे ही उसने लोगों को देका तो वो वहां से भाग गया। जब लोगों ने उससे पूछा तो वो काफी नशे में था। छग बजरंग दल के सदस्यों और जामुल के निवासियों ने जामुल थाने जाकर मामले की शिकायत की। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button