Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

बिलासपुर: खेत में कीटनाशक छिड़काव करते हुए टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से किसान की मौत

बिलासपुर। जरहागांव थाना अंतर्गत ग्राम ठकुरिकापा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां खेत में कीटनाशक छिड़काव करने गए किसान की टूटे हुए बिजली के तार से संपर्क में आकर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 6 नवंबर की सुबह लगभग 6 बजे की है। कमलेश पाली पिता मन्ने लाल पाली अपने खेत में कीटनाशक छिड़कने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि कमलेश सुबह खेत में गया था, लेकिन दोपहर 12 बजे तक भी घर वापस नहीं लौटा। घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चला। इसी बीच दोपहर में कमलेश की भांजी घास काटने के लिए खेत में पहुंची तो उसने देखा कि कमलेश की लाश खेत में पड़ी हुई है। घबराई भांजी ने तुरंत घरवालों को इसकी जानकारी दी जिसके बाद परिजन खेत पहुंचे। परिजनों ने देखा कि खेत के पास लगे बिजली के खंभे से एक तार टूटा हुआ था, जो नीचे जमीन पर गिरा हुआ था। कमलेश उस टूटे हुए बिजली के तार पर अनजाने में पैर रख बैठा, जिससे उसे बिजली का झटका लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही जरहागांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कमलेश पाली की असामयिक मृत्यु ने उसके परिवार को गहरे दुख में डाल दिया है। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं, जो पूरी तरह से उसी पर निर्भर थे। कमलेश ही अपने परिवार के जीवनयापन का मुख्य आधार था। उसकी मृत्यु के बाद अब परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई