लावर में अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मस्तुरी थाना प्रभारी द्वारा अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार 7 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति काले रंग के बैग में अवैध देसी शराब लेकर नहर की ओर से पैदल लावर जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने नहरपार मस्तुरी में घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। जांच में उसकी पहचान रोशन बघेल पिता धनश्याम बघेल उम्र 32 वर्ष निवासी लावर के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास से 7.2 लीटर देसी प्लेन शराब बरामद की जिसे वह अवैध रूप से बिक्री के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई