नाबालिग से शादी का झांसा देकर युवक ने बनाए अवैध संबंध,आरोपी गिरफ्तार 

बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित प्रेमी द्वारा शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा ने जानकारी दी कि कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली इस नाबालिग का प्रेम प्रसंग अपने ही पड़ोस में रहने वाले युवक से था। आरोप है कि युवक ने नाबालिग से शादी का वादा कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई।

कुछ महीनों के बाद नाबालिग ने एक नवजात को जन्म दिया, लेकिन कुछ घंटों के भीतर ही नवजात शिशु का निधन हो गया। जब नाबालिग ने अपने प्रेमी से शादी करने की बात की, तो उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। अपने साथ हुए इस धोखे और अन्याय के बाद नाबालिग ने कोटा थाने में अपने प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नाबालिग के बयान के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया और आरोपी युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button