धनतेरस पर विधायक अमर अग्रवाल का दौरा, व्यापारियों से की मुलाकात….

बिलासपुर। शहर विधायक अमर अग्रवाल ने धनतेरस के पावन अवसर पर सदर बाजार और गोल बाजार का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां के व्यापारियों से मुलाकात की और त्यौहार की खुशियां साझा की।

विधायक अग्रवाल ने व्यापारियों से उनके व्यापार के बारे में जानकारी ली और त्योहारी सीजन में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि व्यापारी समुदाय का सहयोग और समर्थन शहर के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर विधायक ने सभी व्यापारियों को धनतेरस की शुभकामनाएं दी और त्योहार के दौरान सुरक्षा और उत्साह बनाए रखने की अपील की।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button