मुंगेली में हाईटेंशन का कहर: लाइट झालर लगाते समय 3 की मौत, एक गंभीर

मुंगेली। जिले में सोमवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आकर 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। मामला सरगांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पथरिया रोड पर चारों कहीं लाइट झालर लगाने का काम कर रहे थे। इसके लिए लिफ्टर सीढ़ी लेकर पैदल ही जा रहे थे। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर हाईटेंशन लाइन गई हुई है। अचानक सीढ़ी हाईटेंशन तार से टकरा गई। इसके चलते करंट फैला और चारों उसकी चपेट में आ गए। इससे झुलसने से मौके पर ही 3 की मौत हो गई। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई