शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर पति ने किया चाकू से हमला

कोरबा : अपने तीन बच्चों के साथ विवाद होने के बाद अलग रह रही महिला पर पति ने चाकू से हमला कर दिया। बचाने आई पुत्री पर हमला करने से पीछे नहीं हटा। महिला का आरोप है कि शारीरिक संबंध नहीं बनाने देने पर पति ने हमला किया। घायल मां- बेटी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में कोतवाली थाना पुलिस मामला दर्ज कर फरार पति की तलाश में जुट गई है।

कोतवाली अंतर्गत निवासरत आरोपित का अपनी पत्नी के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था। पत्नी अपनी दो पुत्री व एक पुत्र के साथ अलग से किराए का मकान लेकर निवास कर रहे थे। बताया जा रहा है कि शनिवार रात 10 बजे आरोपित शराब के नशे में धुत्त होकर पत्नी के पास पहुंचा और शारीरिक संबंध बनाने की बात कहने लगा। इस पर पत्नी ने आपत्ति जताई, तो वह नाराज हो गया और उसने पत्नी के सिर पर छाती पर चाकू से हमला कर दिया। मां की आवाज सुनकर बेटी बचाने पहुंची, तब आरोपित ने उस पर भी हमला कर दिया। इसके बाद वह घर के सामानों में आग लगा दिया। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे और आग को बुझाया। इसके साथ ही घायल मां- बेटी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद फरार आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 396, 351, 115, 326 के तहत पंजीबद्ध कर तलाश की जा रही है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button