फोर्टीफाइड चावल योजना में घोटाले का आरोप, केंद्र सरकार ने की जांच के आदेश

रायपुर। फोर्टीफाइड चावल की महत्वाकांक्षी योजना हेतु लगने वाले FRK चावल के लिए छत्तीसगढ़ में नाफेड द्वारा टेंडर बुलाया गया था । इसमें कुछ ऐसे नियम लगाए गए थे जिससे कुछ विशेष fRK निर्माताओं को ही लाभ हो। प्रदेश राईस मिल एसोसिएशन ने इसमें अनियमितता की शिकायत भारत सरकार के अनेक मंत्रालयों में कर दी थी जिस पर भारत सरकार के खाद्य मंत्रालय ने संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ सरकार को पत्र लिखा है कि नाफेड द्वारा निकाले गए टेंडर को निरस्त करने कार्यवाही के लिए लिखा है व नाफ़ेड की जाँच कर अवगत कराने कहा है।

इस मामले में अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने बताया कि केंद्र सरकार को एसोसिएशन के पत्र पर त्वरित कार्यवाही के लिए आदेश जारी हुआ है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button