रायपुर पुलिस अलर्ट! चेकिंग के दौरान बाइक चोर गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में बाइकें बरामद

रायपुर। 4 बाइक चोर गिरफ्तार हुए है। रावांभाठा ट्रांसपोर्ट नगर थाना खमतराई रायपुर क्षेत्र में अड्डेबाजों/संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कार्यवाही के दौरान दौरान यूपी पासिंग मोटर सायकल को 04 संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा चलाते मिलने पर उनसे पूछताछ कर मोटर सायकल के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा गया जिस पर उनके द्वारा टाल-मटोल किये जाने पर वाहनों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना नाम जहीन खान, यासीन खान, इलशाद खान निवासी उत्तर प्रदेश का होना बताया तथा विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक था। दोपहिया वाहनों के संबंध में वाहनों को उत्तर प्रदेश से लाकर चलाना बताया गया। जिस पर सभी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 5,00,000/- रूपये जप्त कर उनके विरूद्ध थाना खमतराई में धारा-35(1+5) बीएनएसएस/303(2), 317(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही किया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button