राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास का आज दूसरा दिन राजभवन से स्मृति चिन्ह भेट कर ससम्मान बिदाई

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ के प्रवास के अंतिम दिन राजभवन में उन्हें ससम्मान बिदाई दी गई। राष्ट्रपति मुर्मु को राज्यपाल रमेन डेका द्वारा छत्तीसगढ़ की पहचान,बेल मेटल से निर्मित स्मृति चिन्ह और विश्व प्रसिद्ध कोसा की साड़ी भेंट की गई। राष्ट्रपति मुर्मु ने भी राष्ट्रपति भवन की काष्ठ से निर्मित प्रतिकृति उन्हें भेंट की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थीं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजभवन में मिले आतिथ्य की सराहना की और राज्यपाल रमेन डेका एवं राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी को धन्यवाद दिया। राजभवन परिवार के आग्रह पर राष्ट्रपति मुर्मु एवं राज्यपाल डेका के साथ राजभवन परिवार की सामूहिक फोटोग्राफी भी कराई गई।
1
/
535


गर्मी का चढ़ा पारा | #cgnnlive #shorts #viralvideo #ytshorts #heatwave

जानिए छत्तीसगढ़ में कहां है गोधारा मंदिर | The Godhara Temple of Chhattisgarh

अब रियलिटी शो से अंतरिक्ष में जाने का मिलेगा मौका | Race to Space | From Reality Show to Space

देश की इकलौती ट्रैन जो फ्री में खिलाती है खाना | #cgnnlive #shorts #viralvideo #ytshorts
1
/
535
