नक्शा बटांकन में कोताही पर कलेक्टर का कड़ा रुख, तीन तहसीलदारों को नोटिस

कलेक्टर अवनीश शरण ने राजस्व मामले में शिथिलता बरतने पर बिलासपुर तहसीलदार मुकेश देवांगन, रतनपुर तहसीलदार आकाश गुप्ता और कोटा तहसीलदार प्रकाश साहू को नोटिस जारी किया है। आपको बता दे इन तहशील दारों ने नक्शा बटांकन में शिथिलता दिखाई है नक्शा बटांकन जो कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सर्वोच्च प्राथमिकता का काम है।इस वजह से कलेक्टर अवनीश शरण आज राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की है

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं में प्रगति लाते हुए और तेज गति से कार्य करें इसके अलावा कलेक्टर ने गिरदावरी का कार्य पूरी शुद्धता से करने का आदेश दिया है डिजीटल क्रॉप सर्वे का काम भी समय-सीमा में पूर्ण करने निर्देश दिए है । कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा की राजस्व मामलों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मनरेगा के कामों में और प्रगति लाते हुए मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। पीएम जनमन योजना की समीक्षा करते हुए सेचुरेशन लेवल हासिल करने तक प्रगति लाने निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत आर पी चौहान, एडीशनल कलेक्टर तन्मय खन्ना सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई