कोटा में प्रेम विवाह का ड्रामा: एक पत्नी, दो पति और थाने में मारपीट

कोटा थाना क्षेत्र में एक युवती के प्रेम विवाह के चलते अनोखा विवाद सामने आया है। युवती ने पहले विनय गेंदले से प्रेम विवाह किया था और उसके साथ 5 साल तक रही। बाद में उसका प्रेम संबंध संजू साहू से हो गया, जिससे उसने शादी कर ली और 2 साल तक उसके साथ रही, उनका एक बच्चा भी है। हालांकि, कुछ समय बाद संजू साहू और युवती के बीच विवाद हुआ, जिससे युवती एक महीने पहले अपने पहले पति विनय गेंदले के पास लौट आई। इस पर दोनों पतियों के बीच युवती को लेकर विवाद शुरू हो गया।

21 अक्टूबर को संजू साहू अपने परिवार के साथ युवती को लेने विनय के घर पहुंचा, जहां दोनों के बीच बहस छिड़ गई। बाद में दोनों कोटा थाना पहुंचे, लेकिन थाने में भी कहासुनी बढ़कर मारपीट में बदल गई, जिससे थाने में हड़कंप मच गया। टीआई उमेश साहू ने तत्काल दोनों को पकड़कर थाने में बैठा दिया और दोनों के खिलाफ धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई