बड़गांव में अवैध शराब का कारोबार चरम पर, ग्रामीणों में आक्रोश

रायपुर। बड़गांव में शराब की अवैध बिक्री व हो रहे जुआ के खिलाफ बढ़ते आक्रोश व आसपास के ग्रामों में हो रहे किरकिरी को देखते हुये पंचायत ने इसके खिलाफ कार्यवाही का मन बना लिया है । इस पर रोक को ले ग्रामीण व्यवस्था के तहत मुनादी कराने के साथ – साथ पुलिसिया ‌कार्यवाही हेतु मंदिर हसौद थाना प्रभारी सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जावेगा । आरंग जनपद पंचायत के अध्यक्ष रहे बड़गांव निवासी मुरारी यादव व वर्तमान में इस पंचायत के सरपंच यादव की पत्नी रामबाई यादव व सरपंच प्रतिनिधि गजानंद यादव ने क्षेत्र में शराब विरोधी मुहिम में सक्रिय किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेन्द्र शर्मा से चर्चा पश्चात ग्रामहित में यह निर्णय लिया है।

ज्ञातव्य हो कि समय-समय पर बड़गांव में अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ पुलिसिया कार्यवाही होने के बाद भी इसमें लिप्त तत्वों के हौसले टूटे नहीं है और ग्रामवासियों के अनुसार पुलिसिया रिकार्डधारी कोचियों के साथ-साथ कतिपय और विध्नसंतोषी तत्वों ने देखादेखी शराब बेचना शुरू कर दिया है व इनकी संख्या लगभग 7- 8 के आसपास है इनमें से कतिपय तो बाजार चौक में व कुछ दोपहिया वाहनों में घूम -घूम कर बेचते हैं । वहीं जुआ भी होने से ग्राम का ‌माहौल खराब बना रहता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button