बिलासपुर में सड़क हादसे: ट्रक और कार ने ली दो युवकों की जान 

बिलासपुर। बिलासपुर में शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क में हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पहली घटना कोटा थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरी घटना रतनपुर क्षेत्र में हुई है। यहां रात के अंधेरे में तेज रफ्तार कार युवक को टक्कर मारकर 20 फीट तक घसीटते ले गई। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। अनियंत्रित कार पलटने से उसमें सवार दो युवक घायल हो गए। कोटा क्षेत्र के रतखंडी में रहने वाले नेपाल पटेल (26) पेशे से किसान था। शुक्रवार को वो किसी काम से कोटा आया था। इस दौरान उसके साथ उसका भांजा दीपक पटेल भी था। मामा-भांजा जय स्तंभ चौक के पास पैदल सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान बिलासपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने नेपाल पटेल को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। भांजा दीपक पटेल ने आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल ले जाने के बाद डाक्टरों ने उसे मृत बता दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button