सर्वेयर बनकर आए लुटेरे, पटवारी के घर साफा किया: नकदी और जेवर लूटकर हुए फरार

बलौदाबाजार। जिले में एक पटवारी के घर पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया है। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे वारदात को फ़िल्मी तरीके से अंजाम दिया गया। इस दौरान घर पर पटवारी की पत्नी अकेले मौजूद थी। बताया गया हैं कि सर्वे करने के नाम पर एक पुरुष और एक महिला पटवारी के घर पर आये थे। वे जैसे ही भीतर दाखिल हुए उन्होंने बन्दूक और हथियार निकाल लिया। इसी के दम पर उन्होंने आलमारी खोली और वहां रखे करीब दो लाख रुपये कीमत के जेवर और 20 हजार रूपये नकद अपने साथ ले उड़े। घटना से बदहवास पत्नी ने इसक जानकारी फ़ौरन अपने पति को दी। पुलिस ने मामले पर अपराध दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button