बिलासपुर में गाय के साथ अमानवीय कृत्य, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

बिलासपुर: इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। गाय के साथ अनैतिक कार्य करने का मामला सामने आया है। मामला बिलासपुर का है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों की नाराजगी काफी ज्यादा दिख रही है।
मामला बिलासपुर के तोरवा का बताया जा रहा है। घटना के बाद नाराज हिंदू संगठनों व गौ सेवकों ने तोरवा थाने में शिकायत दर्ज करायी है। घटना के साक्ष्य के तौर पर वीडियो भी दिया गया है। जिसमें एक व्यक्ति गाय के साथ अनैतिक कार्य करता दिख रहा है। वीडियो में साफ है कि आरोपी एक बार नहीं कई बार गाय के साथ ऐसी हरकत करता है। घटना के सीसीटीवी वीडियो के आधार पर अब जांच शुरू कर दी गयी है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button