मानसिक तनाव या कुछ और? रायपुर में ठेकेदार की मौत, सुसाइड नोट में बड़े खुलासे

रायपुर। राजधानी रायपुर से आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कंट्रक्शन ठेकेदार प्रतीक सैमुअल ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। मौके से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें कुछ बड़े अधिकारियों के नाम भी लिखे हैं। फिलहाल खम्हारडीह पुलिस ने सुसाइड नोट को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच के जुट गई है।

मृतक प्रतीक सैम्युल कंस्ट्रक्शन और सरकारी विभागों में सप्लाई का काम करता था। उसकी खुदकुशी के पीछे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार प्रतीक सैम्युल पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था, लेकिन उसके इस कदम के पीछे असली वजह क्या थी, यह सुसाइडल नोट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई