परसा में खूनी संघर्ष: कोल ब्लॉक के लिए पेड़ों की कटाई का विरोध, 6 पुलिसकर्मी घायल 

ग्रामीण और पुलिस के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक इस घटना में टीआई, एसआई, प्रधान आरक्षक, कोटवार सहित 6 पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं। घटना अंबिकापुर के परसा गांव की है। जानकारी के मुताबिक परसा कोल ब्लॉक के लिए की जा रही पेड़ों की कटाई के दौरान ये घटना हुई है। जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने इस दौरान तीर धनुष, गुलेल और पत्थर से पुलिस पर हमला किया है।

जानकारी के मुताबिक दो पुलिसकर्मियों को तीर धनुष लगा है। आपको बता दें कि परसा कोल ब्लाक के लिए पेड़ों की कटाई चल रही है। इसका विरोध ग्रामीण कर रहे हैं। पुलिस की भी काफी तैनाती क्षेत्र में है, इसी बीच ग्रामीण आक्रोशित हो गये और पुलिस-प्रशासन की टीम पर हमला कर दिया। सैंकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मियों ने हमला किया है।

फिलहाल इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। जानकारी के मुताबिक सैकड़ो की संख्या में पेड़ों की कटाई का विरोध ग्रामीण कर रहे हैं। ग्राम परसा में पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। आपको बता दें कि ग्रामीणों का आक्रोश काफी दिनों से दिख रहा था। लिहाजा भारी पुलिसकर्मियों की तैनाती के बीच पेड़ों की कटाई करायी जा रही थी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई