ट्रेनिंग से लौट रहे जवानों से भरी बस पलटी, कई की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ के धमतरी बड़ी खबर आ रही है, बताया जा रहा है कि यहां जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है,इस हादसे में पन्द्रह जवानों की घायल होने की खबर है, जिसमें महिला जवान भी शामिल बताए जा रहे है,जिसमें तीन जवानों को गंभीर चोट लगने की ख़बर है,जानकारी के मुताबिक दीप ट्रेवल्स की बस रायपुर से सुकमा जा रही थी… जिसमें 22 जवान सहित महिला और अन्य लोग भी सवार थे, तभी बस धमतरी संबलपुर के पास नेशनल हाइवे 30 में ट्रक को पीछे ठोकर मार दिया इस हादसे में बस के सामने हिस्से का जहां परखच्चे उड़ गए वहीं 15 जवान घायल बताए जा रहे है।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां सभी जवान माना कैम्प से ट्रेनिंग, कर वापस सुकमा लौट रहे थे, उसी दौरान संबलपुर के पास ही हादसा हुई है, हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच वहीं 15 जवानों के घायल होने की खबर है, जिसमें महिला जवान भी शामिल बताए जा रहे है,जिन्हें 108 एंबुलेंस और रक्तदान ग्रुप एंबुलेंस सेवा संस्था मौके पर पहुंचकर जवानों को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां सभी का ईलाज जारी है।

इधर हादसे के की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर रास्ता क्लियर करवाया वहीं पुलिस मामले की जांच शुरु कर दी है, वहीं हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी,बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बस को हटाने के लिए मौके पर बड़ी क्रेन मंगवाया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button