बड़ी जीत! SI भर्ती अभ्यर्थियों को मिली राहत, हाई कोर्ट ने दिया परिणाम जारी करने का आदेश

बिलासपुर। SI भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। कई महीनों से आंदोलन रत SI भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए अब हाई कोर्ट ने रास्ता साफ कर दिया है। हाईकोर्ट जस्टिस एन.के. व्यास के सिंगल बेंच ने राज्य सरकार को 975 पोस्ट के लिए परिणाम जल्द जारी करने के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट ने आगामी 15 दिनों के भीतर SI भर्ती परीक्षा के रिजल्ट जारी करने के निर्देश दिया है।

बता दें, साल 2021 के अक्टूबर में राज्य सरकार ने 975 पोस्ट के लिए विज्ञापन जारी किया था। लेकिन अब तक परीक्षा के परीणाम जारी नहीं करने को लेकर अभ्यर्थी कई बार आंदोलन कर चुके हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद अब जल्द ही अभ्यर्थियों की परेशानी खत्म होने की उम्मीद है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button