जशपुर में किसान पर दबंगों का हमला, खेत में बवाल

जशपुर 12 अक्टूबर 2024।जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। घटना जशपुर के बगीचा का है। हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक किसान की जमीन पर दबंगों ने कब्जा करने की नीयत से ये पूरी घटना को अंजाम दिया है।

जानकारी के मुताबिक बगीचा थाना क्षेत्र के बिजाघाट मुढ़ी गांव में ये पूरी घटना घटी है। शिकायत के मुताबिक गांव में किसान ने खेत में धान की फसल की तैयारी करा रहा था, इसी दौरान दबंग खेत में पहुंचे और फिर किसान की तैयार फसल को मवेशियों से चराना शुरू कर दिया। इसी मुद्दे पर दो पक्षो में जमकर मारपीट हो गयी।

वायरल हुए वीडियो में एक किसान लहुलूहान हालत में दिख रहा है। जानकारी के मुताबिक किसान की तैयार फसल में गांव के दबंगो ने मवेशियों को लाकर छोड़ दिया। जब किसान ने दबंगो को मना किया, तो किसानों से जमकर मारपीट की गयी। लहूलुहान हालात में किसान ने पुलिस प्रशासन से मदद की गुहान लगायी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button