बिलासपुर कलेक्टर का अधिकारियों पर फटकार, योजनाओं में तेजी लाने के आदेश

बिलासपुर: कलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकारियों की बैठक लेकर राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना के क्रियान्वयन में ढिलाई बरतने पर महिला एवं बाल विकास विभाग के डीपीओ सुरेश सिंह को शो कॉज नोटिस जारी किए। पीएम जनमन योजना के अंतर्गत बैगा बिरहोर जैसे अत्यंत पिछडें आदिवासी समूह के पात्र बच्चों को सुकन्या समृद्धि योजनाओं का लाभ दिलाने में लापरवाही दिखाई गई है।

समग्र रूप से जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग में योजनाओं में संतृप्ति स्तर का लक्ष्य पाने में और तेजी से काम करने के कड़े निर्देश दिए। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ रामप्रसाद चौहान सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर ने राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन में पिछले 10 दिनों में क्या प्रगति हुई, इसकी जानकारी ली।

राजस्व विभाग के अंतर्गत नक्शा बटांकन के कामों में धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को साप्ताहिक लक्ष्य देकर समीक्षा करने कहा है। टीएल के पूर्व कलेक्टर एसडीएम एवं अपर कलेक्टरों की बैठक अलग से बैठक लेकर समीक्षा करेंगे। कलेक्टर ने धान खरीदी की तैयारी की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसानों को पंजीयन कार्य में किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। देखें कि पंजीयन में किसी तरह की फर्जीवाड़ा नहीं होने चाहिए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button