बलरामपुर दहला: 10 साल के मासूम की निर्मम हत्या, पड़ोसी निकले दरिंदे

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में 2 पड़ोसियों ने 10 साल के बच्चे को अगवा कर मार डाला। पहले बच्चे का गला घोंटा, जब वह बेहोश हो गया तो शर्ट से गला रेत कर सिर को धड़ से अलग कर दिया। आरोपियों में नाबालिग भी शामिल है। मामला वाड्रफनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, तोरफा गांव निवासी अशोक पाल के बेटे बृजेश का शव 6 अक्टूबर को घर से करीब 500 मीटर दूर सिर कटी और सड़ी-गली हालत में मिला था। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही 20 लोगों से पूछताछ की। इसमें सामने आया कि बच्चे की हत्या फिरौती के लिए की गई है।

पुलिस ने बताया कि जिस दिन बच्चे की लाश मिली थी, उसके दूसरे दिन फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया था। घटना स्थल से तीन बार खोजी कुत्ते को छोड़ा गया। वह घटना स्थल पर मिले कपड़े को सूंघकर आरोपी के घर के भीतर भी गया था, जिससे पुलिस का शक और भी गहरा हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया है। बच्चे को मारने के बाद घर में आकर सो गया था। बच्चे को सभी लोगों के साथ खोजने भी जाता। आरोपी ने तीन दिनों तक पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन अंत में वह टूट गया और हत्या करने की पूरी वारदात बता दी। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button