बिलासपुर: डायल 112 की एंबुलेंस बनी जीवनदायिनी: प्रसव पीड़ा में महिला को पहुंचाया अस्पताल

डायल 112 वाहन में महिला ने बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ है। आगामी उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिलासपुर डायल-112 को लगातार प्रसव संबंधी सूचना प्राप्त हो रही है ,एक प्रसूता को अस्पताल जाते समय रास्ते में ही सुरक्षित डिलीवरी 112 वाहन में करायी गई।

मस्तूरी ईगल -1 को एक गर्भवती महिला (Pregnant Women) के लिए भी डायल-112 ऐसे ही फरिश्ता बनकर पहुंची। महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही और मदद का इंतजार कर रही थी। घर में अस्पताल ले जाने का कोई साधन नहीं था। सूचना मिलते ही तत्काल महिला के घर डायल 112 की वाहन पहुंची। महिला को उनके परिजनों के साथ वाहन में अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में प्रसव पीड़ा अधिक होने एवं परिजनों द्वारा वाहन को रोकने हेतु निवेदन करने पर रास्ते में ही वाहन को रोका गाया।

डायल-112 आरक्षक 1289 जयंत यादव चालक रामकुमार द्वारा तत्काल डिलीवरी हेतु आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई l मितानिन एवं परिजनों की सहायता से गाड़ी में ही महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई गई । जहां जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं बाद बच्चे एवं प्रसूता को प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य लाभ हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रसूता महिला और उनके परिजनों ने डायल-112 एवं बिलासपुर पुलिस के इस कार्यप्रणाली की सराहना की है। उन्होंने 112 पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है। बिलासपुर SP रजनेश सिंह ने आरक्षक की पीठ थपथपा कर उनके कार्य की प्रशंसा की एवं उन्हें पुरस्कृत किया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button