नाबालिग ने अज्ञात कारणों के चलते घर में लगाई फांसी, परिजनों में पसरा मातम..

जगदलपुर | जगदलपुर में बोधघाट थाना क्षेत्र के आड़ावाल में रहने वाले एक ट्रक चालक के नाबालिक बेटे ने शुक्रवार की सुबह अपने घर के किचन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटे को फंदे में लटके उसकी माँ ने पहले देखा, जिसके बाद आसपास के लोगों के साथ ही परिजनों को मामले की जानकारी दी, घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दिया, जहाँ शव को पीएम के लिए मेकाज ले जाया गया।

मामले की जानकारी देते हुए बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि आड़ावाल खासपारा निवासी शशि कुर्रे का नाबालिक बेटा जो कक्षा 10 में पढ़ाई कर रहा था, पिता ट्रक चालक का काम करते है और सामान छोड़ने के लिए रायपुर गए हुए थे, अचानक आज सुबह जब नाबालिक सो के उठा तो उसकी माँ ने देखने के बाद अपने काम करने के लिए चली गई, तब तक नाबालिक ने किचन में लगे पंखे में फंदा बनाकर उसमें झूल गया।

काम करके जब माँ किचन में आई तो उसने अपने नाबालिक बेटे को फंदे में लटका देख शोर मचाने लगी, जिसके बाद घर मे मौजूद दोनों छोटी बहन भी जाग गए, आसपास के लोगों ने बोधघाट पुलिस को सूचना दी, जहाँ शव को पीएम के लिए ले जाया गया, बताया जा रहा है कि मृतक के पास से कोई भी सुसाइड नोट नही मिला, वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर नाबालिक ने सुसाइड क्यों किया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई