अज्ञात वाहन की टक्कर से मादा हिरण की हुई मौत, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम..

जगदलपुर | कांकेर जिले के पखांजुर अंतर्गत कापसी वन परिक्षेत्र में आने वाले महला के पास एक अज्ञात वाहन ने एक मादा हिरन को ठोकर मार फरार हो गया, इस घटना में मादा हिरण की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी, जहाँ विभाग के द्वारा हिरण के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गई।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि कापसी वन परिक्षेत्र के महला के पास सुबह एक मादा हिरण का शव देखा गया, ग्रामीणों का कहना था कि रोजाना की तरह आज सुबह भी जब वे जंगल लकड़ी बीनने के लिए जा रहे थे तो सड़क पर मादा हिरण का शव देखा गया।

ग्रामीणों ने बिना देर किये इसकी जानकारी वन विभाग के आला अधिकारियों को दी, अधिकारियों ने बताया कि मादा हिरण सड़क पर निकलने के कारण अज्ञात वाहन ने ठोकर मारा, जिससे कि हिरण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया होगा, फिलहाल शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button