Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

आमसभा में कांग्रेसियों ने बीजेपी सरकार पर जमकर साधा निशाना, जानें सीएम साय ने क्या कहा..

रायपुर | कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का समापन आज होगा। यात्रा 27 सितंबर को गिरौदपुरी से शुरू कर 125 किलोमीटर की दूरी तय की गई। अब रायपुर के गांधी मैदान में इस यात्रा का समापन होगा। वहीं आज के समापन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा को लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस को क्षमा यात्रा निकालनी चाहिए।

यात्रा के समापन में शामिल होने पहुंचे प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि इस बीजेपी सरकार को सत्ता में आए 9-10 महीने हो गए हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के हालात को देखते हुए हमें सरकार को जगाने के लिए न्याय यात्रा निकालनी पड़ रही है। इस सरकार ने बहुत जल्दी अपनी विश्वसनीयता खो दी है। सरकार महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर ध्यान नहीं दे रही है बल्कि विपक्ष की आवाज को दबाने की पूरी कोशिश कर रही है। बलौदा बाजार में जो हुआ, बढ़ती नक्सली घटनाओं पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। हमारा उद्देश्य है कि इस न्याय यात्रा के जरिए सरकार सजग हो जाए। यह सरकार दिल्ली से चल रही है, रायपुर से सरकार चलाने वाला कोई नहीं है।

वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में जो वादे कांग्रेस ने किए थे, उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं कर पाए। यही वजह है कि साल 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। सीएम साय ने कहा कि पाँच साल कांग्रेस ने जो छत्तीसगढ़ का विकास रोका और प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात किया, इस पर कांग्रेस को क्षमा यात्रा निकालनी चाहिए। कांग्रेस की न्याय यात्रा को लेकर बीजेपी लगातार हमलावर है। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस पहले अपने प्रदेश अध्यक्ष के साथ न्याय करें। कांग्रेस की यह न्याय यात्रा पद बचाने की यात्रा है।

पांच दिनों में न्याय यात्रा ने 125 किमी की यात्रा पूरी कर ली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस की न्याय यात्रा गिरौदपुरी से रायपुर के सड्डू स्थित ओम शांति निकेतन पहुंची। यहां कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री पंकज शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसियों ने न्याय यात्रा का स्वागत किया। रायपुर ग्रामीण विधानसभा के सड्डू, दलदलसिवनी और मोवा से होकर गांधी मैदान पहुंची, जहां आमसभा के साथ न्याय यात्रा का समापन होगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई