छत्‍तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा…

राजनांदगांव। खैरागढ़- छुईखदान- गंडई जिले के ग्राम पेंड्री के समीप मंगलवार की रात 11 बजे तेज रफ्तार स्कार्पियों पेड़ से जा टकराई। घटना में 11 मजदूरों को चोटें आई है। उपचार के लिए जिला अस्पताल खैरागढ़ में भर्ती कराया गया।

खैरागढ़ थाना प्रभारी जितेंद्र बंजारे ने बताया कि मंगलवार देर रात लगभग 11 बजे स्कार्पियों वाहन पर 11 लोग सवार थे, जो खैरागढ़ जिले से कार्य करके वापस अपने घर घोटिया जा रहे थे, तभी ग्राम पेंड्री तालाब के दो मीटर आगे सामने आ रही मालवाहक वाहन के कारण स्कार्पियों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीम के पेड़ से जा टकराई। थाना प्रभारी बंजारे ने बताया कि सभी को सामान्य चोटें आई थी, उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई