टैंकर की टक्कर: दो खिलाड़ी की मौत, परिवार में कोहराम

जशपुरनगर: हाकी खेल कर घर वापस लौट रहे दो युवा खिलाड़ियों को टैंकर ने कुचल दिया। दुर्घटना में दोनों खिलाड़ियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना जिले के तपकरा थाना क्षेत्र कोतेबीरा गांव की है। थाना प्रभारी खोमराज ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि तपकरा लवकेरा स्टेट हाइवे पर अज्ञात टैंकर बाइक को कुचल कर भाग निकला है।

सूचना पर वे दल बल सहित घटना स्थल पर पहुंचे। इस समय तक दोनों बाइक सवारों की मृत्यु हो चुकी थी। मृतकों की पहचान ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के तलसरा थाना क्षेत्र के नीमडीह गांव के रहवासी सुमिलन टोप्पो और सचिन टोप्पो के रूप में किया गया है।

टीआई ने बताया की दुर्घटनाकारित टैंकर को पकड़ लिया गया है और मामले में कार्रवाई की जा रही है। वहीं मृतक के स्वजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। तपकरा पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button