अंबिकापुर में महिला की बर्बरता: बच्चों की पिटाई का वीडियो आया सामने

अंबिकापुर : महिला द्वारा बच्चों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो शनिवार को तेजी से इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। प्रसारित वीडियो के आधार पर पुलिस ने महिला के विरुद्ध अपराधिक प्रकरण पंजीकृत किया है। महिला के अंबिकापुर के मठपारा का होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

शनिवार की दोपहर इंटरनेट मीडिया पर दो अलग-अलग वीडियो तेजी से प्रसारित हुए ।एक वीडियो में महिला प्लास्टिक की पाइप से एक बच्ची को बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रही थी। बच्ची दर्द से कराह रही थी। छोड़ने की गुहार लगा रही थी लेकिन महिला को तरस नहीं आई। एक अन्य वीडियो में एक किशोर को वही महिला पिटाई करते नजर आ रही थी। लगभग चार मिनट के दो अलग-अलग वीडियो प्रसारित होते ही पुलिस ने इसे संज्ञान में लिया। वीडियो अंबिकापुर शहर का ही था। महिला अंबिकापुर शहर के मठपारा की बताई गई। इसे देखते हुए पुलिस ने महिला के विरुद्ध अपराध पंजीकृत किया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई