CM साय की पत्नी कौशल्या साय ने किया इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय का भ्रमण

खैरागढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या साय ने शुक्रवार को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान उनकी पुत्री भी मौजूद थी। विश्वविद्यालय पहुंचते ही कुलपति सत्यनारायण राठौर सहित कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा, एसपी त्रिलोक बंसल एवं कुलसचिव प्रेम कुमार पटेल, अधिष्ठाता लोकसंगीत योगेन्द्र चौबे एवं सहायक कुलसचिव राजेश गुप्ता ने कौशल्या साय का स्वागत किया। इसके पश्चात श्रीमती साय ने अपनी पुत्री के साथ विश्वविद्यालय का भ्रमण किया।

सर्वप्रथम वें चित्रकला विभाग पहुंची जहां चित्रकला के छात्रों द्वारा बनाये गये आकर्षक चित्रों का आनंद लेते हुये छात्रों से बातचीत कर चित्रकला के संबंध में जानकारी ली। कैनवास पर उकेरी गई तस्वीरों को देखकर श्रीमती साय प्रफुल्लित हो उठीं। इसके पश्चात संगीत संकाय पहुंची जहां गायन एवं विभिन्न वाद्य यंत्रों की शिक्षा ले रहे छात्रों से मुलाकात कर उनके बारे में जानकारी ली। विभाग प्रमुख नमन दत्त के द्वारा उन्हें अलग-अलग वाद्य यंत्रों के बारे में अवगत कराया। इस दौरान वें विदेश से संगीत व कला की शिक्षा ग्रहण करने पहुंचे छात्रों से भी मिलीं और उनसे बातचीत की।
छात्राओं के साथ किया नृत्य
लोक संगीत संकाय में भ्रमण के दौरान कौशल्या साय ने पहले छात्रों की गीत-संगीत व नृत्य की प्रस्तुति देख काफी प्रभावित हुई। इस दौरान छात्राओं ने उनसे छत्तीसगढ़ी गीत पर साथ नृत्य करने का अनुरोध किया, जिसके बाद कौशल्या साय ने बच्चों छात्राओं के साथ कदम से कदम मिलाया। वहीं “सांवरी सुरत पे मोहन दिल दिवाना” भजन का उन्होंने गायन भी किया। इसके पश्चात नृत्य संकाय पहुंची जहां ओडिसी, कथक व भरतनाट्यम की छात्राओं से मुलाकात कर उनका अनुभव जाना। ओडिसी, कथक व भरतनाट्यम के छात्र-छात्राओं के द्वारा नृत्य के माध्यम से नृत्यकला का परिचय दिया गया। नृत्य संकाय से श्रीमती साय सीधे दरबार हॉल पहुंची जहां विश्वविद्यालय के अधिकारियों के द्वारा दरबार हॉल के ऐतिहासिक चीजों की जानकारी दी गई।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई