दुर्घटना : न्याय यात्रा से लौटते वक्त बड़ा हादसा,कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा कि कार कांग्रेस नेता की है, जो न्याय यात्रा से लौट रहे थे। यह हादसा पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोदवा के पास हुआ। घटना की सूचना पर पलारी पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। फिलहाल कार किस कांग्रेस नेता की है इसका पता नहीं चल पाया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button