छत्तीसगढ़: नक्सल प्रभावित क्षेत्र में NIA का बड़ा ऑपरेशन, चार जगहों पर छापा

कांकेर। छत्तीसगढ़ में नक्सल मामलों को लेकर लगातार एनआईए की छापेमार कार्रवाई जारी है। आज फिर NIA की टीम ने कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित आमाबेड़ा में स्थानीय पत्रकार के निवास समेत चार जगहों पर छापा मारा है। बड़ी संख्या में अधिकारी मौके पर पूछताछ कर रहे हैं और जानकारी ले रहे हैं।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने नक्सल प्रभावित आमाबेड़ा इलाके में स्थित एक पत्रकार के घर छापेमार कार्रवाई की है। इसके साथ ही एक अन्य व्यक्ति के घर भी दबिश दी है। छापा मारने के लिए स्थानीय पुलिस का भी सहयोग लिया गया है। जिले के एसपी आई के एलिसेला ने इसकी जानकारी दी है। 4 अलग-अलग जगहों पर सुबह से NIA की कार्रवाई जारी है। बड़ा खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
बता दें कि इसी महीने में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने नारायणपुर में भी छापेमार कार्रवाई की थी। 2023 में हुई एक नक्सली घटना की की गई इस कार्रवाई में एनआईए ने चार नक्‍सलियों को गिरफ्तार किया था। वहीं छापेमारी के दौरान 35 नक्‍सलियों के नाम भी सामने आए थे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button