मरवाही: भालू के हमले से दहला गांव, 13 साल की बच्ची समेत 2 की मौत

गौरेला पेंड्रा मरवाही: मरवाही वनमंडल में भालुओं के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. शुक्रवार शाम भालू के हमले से 13 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई. शनिवार सुबह भालुओं के दो अलग अलग मामलों में एक की मौत और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मरवाही के प्रभागीय वन अधिकारी रौनक गोयल ने इस बात की जानकारी दी.

भालू के हमले से बच्ची की मौत: प्रभागीय वन अधिकारी रौनक गोयल ने बताया कि शुक्रवार शाम को बेलघरिया गांव में एक 13 साल की बच्ची विद्या केवट मवेशी चराने के लिए जंगल गई थी. वहां भालू ने उस पर हमला कर दिया जिससे मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई.

मशरूम बीनने गए लोगों पर भालू का हमला: अधिकारी के मुताबिक शनिवार सुबह दो अलग-अलग मामलों में भालू के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई. 4 लोग गंभीर रूप से घायल है. पहली घटना में मरवाही वन परिक्षेत्र के बेलझिरिया के ठीहाई टोला गांव के रहने वाले तीन ग्रामीण सुबह मशरूम बीनने घर के पास स्थित रतनजोत प्लांट गए थे. तभी अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया. हमले में 32 साल के ग्रामीण की मौत हो गई. चरण सिंह खैरवार (50) और रामकुमार (30) गंभीर रूप से घायल हो गए.

मृतक के परिजनों को 25 हजार की सहायता: रौनक गोयल ने बताया कि मृतक के परिजनों को तत्काल 25,000 रुपये की सहायता दी जाएगी, जबकि बाकी मुआवजा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दिया जाएगा.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button