Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

कांग्रेस के राज में तत्कालीन मंत्री ने ऐसा चेक दिया, कि खाते में नहीं आया पैसा..

अंबिकापुर। पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल में तत्कालीन मंत्री डा प्रेमसाय सिंह द्वारा किसानों को प्रदत्त चेक अनुपयोगी साबित हुआ। मुआवजा भुगतान के नाम पर किसानों को प्रतीकात्मक चेक दिया गया था लेकिन आज तक किसानों को मुआवजा नहीं मिल सका। तत्कालीन मंत्री द्वारा प्रदत्त डमी चेक को लेकर किसान अब अधिकारियों का चक्कर लगा रहे हैं।

किसान वर्षों से मुआवजा राशि की मांग कर रहे हैं। पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल में दो अप्रैल 2023 को प्रशासन ने तत्कालीन मंत्री डा प्रेमसाय सिंह के हाथों प्रभावित किसानों को प्रतीकात्मक चेक का वितरण कराया था। विधानसभा चुनाव के छह माह पहले यह कार्यक्रम आयोजित कर तत्कालीन सरकार ने किसान हितैषी होने का राग अलापा था लेकिन अब तक किसानों को मुआवजा राशि नहीं मिली है। तत्कालीन मंत्री द्वारा दिया गया प्रतीकात्मक चेक आज भी किसानों के पास है।
किसान इन चेकों को लेकर अधिकारियों से सवाल कर रहे हैं कि मुआवजा राशि मिल क्यों नहीं रही है? ग्राम पंचायत गिरवानी के मनबोध सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष कार्यक्रम में बुलाकर पूर्व मंत्री डा प्रेमसाय सिंह के हाथों चेक दिया गया था, जिसका भुगतान अब तक नहीं हो सका है। सुखदेव राम ने बताया कि लगभग 22 लोगों की जमीन अधिग्रहित की गई थी लेकिन इनमें से आज भी बहुत से लोग मुआवजा रकम के लिए भटक रहे हैं। मेरी भी जमीन बांध निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई थी। वाड्रफनगर बुलाकर पूर्व मंत्री के हाथों एक डमी चेक भी दिया गया था, लेकिन आज तक पैसे का भुगतान नहीं हुआ है।
सबसे बड़ी बात है कि किसानों के पास उपलब्ध प्रतीकात्मक चेक में 28 लाख,50 लाख से लेकर एक करोड़ तक की राशि उल्लेखित है। किसान अब परेशान है। जमीन भी चली गई। मुआवजा भी नहीं मिला ऐसे में आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। बलरामपुर कलेक्टर आर एक्का ने बताया कि शिकायत उनके संज्ञान में है। कितने किसानों का जमीन अधिग्रहित किया गया है, अधिग्रहण हुआ है तो मुआवजा की क्या स्थिति है इसकी पूरी जांच कराई जाएगी। जमीन का अधिग्रहण हुआ होगा तो शासन के नियमों के अनुरूप मुआवजा राशि का भी भुगतान किया जाएगा।
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई