डिप्टी कमिश्नर के बेटे पर युवती का आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का लगा आरोप…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिप्टी कमिश्नर के बेटे पर युवती की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है। मामले में युवती ने इसकी शिकायत टिकरापारा थाने में की है, जिसके बाद अपराध दर्ज कर लिया गया है।

पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं की है। पीड़िता की रिपोर्ट के अनुसार, वह जब स्कूल स्तर की शिक्षा ग्रहण कर रही थी, उस दौरान डिप्टी कमिश्नर के बेटे ने कई बार उसे प्रपोज किया, लेकिन उसने मना कर दिया था।

इसके बाद भी कई बार उसने ऐसी ही हरकत की। आखिर में उसने पीड़िता की पुरानी फोटो सोशल मीडिया से निकालकर उसे आपत्त्तिजनक ढंग से एडिट किया और फिर वायरल कर दिया।

माता-पिता ने मांगी माफी

पीड़िता को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने इसकी शिकायत टिकरापारा थाने में दर्ज कराई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शिकायत की जानकारी मिलते ही आरोपित युवक की डिप्टी कमिश्नर मां और प्रिंसिपल पिता ने पीड़िता से माफी मांगी थी। आरोपित के स्वजन ने कहा था कि उनका बेटा साइको है और आए दिन उसकी हरकतों से वे लोग परेशान रहते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई