Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

बिजली और पानी की समस्या से परेशान वार्डवासियों ने किया चक्काजाम, आवागमन बाधित

कोरबा। कोरबा में कटघोरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नं 14 कसनिया के ग्रामीण काफी परेशान है उन्हें पिछले तीन दिनों से पानी बिजली की सुविधा नहीं मिलने के चलते वह काफी आक्रोशित है बुधवार लगभग 12:00 बजे वार्ड के लोग एकत्रित हुए और मूलभूत सुविधा बिजली पानी को लेकर मोर्चा खोलते हुए सड़क पर उतरकर और नारेबाजी करते हुए केसनिया मुख्य मार्ग के पूल के ऊपर चक्का जाम कर धरने पर बैठ गया जहां नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी और प्रदर्शन किया।

इस घटना के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम में फंसे लोग परेशान होने लगे जाम पर बैठे लोगों ने उनसे हाथ जोड़कर निवेदन किया कि आज जो जी परेशानी से जूझ रहे हैं उसे लेकर समर्थन दें। वार्ड पार्षद शरद अग्रवाल ने बताया कि पिछले तीन दिनों से इस इलाके में ना ही बिजली है और ना ही पानी की सप्लाई हो रही है जिसके चलते इस इलाके में हाहाकार मचा हुआ है लोग अपनी और बिजली के लिए तरस रहे हैं जिनकी समस्याओं को देखते हुए वार्ड वासियों के साथ आज जो सड़क पर उतरे हैं और चक्का जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं।

वार्ड की महिला ने बताया कि पिछले तीन दिनों से उसके घर पर बिजली और पानी नहीं होने से खाना नहीं बना है घर में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बच्चों के टेस्ट और एग्जाम भी शुरू हो गया है और बिजली और पानी नहीं होने के चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं इन सब बातों को लेकर आज उन्हें प्रदर्शन करना पड़ा।

वहीं लोगों ने बताया कि हो रहे मौसम में बदलाव के चलते सर्पदंश की घटनाएं लगातार बढ़ रही है और घर में बिजली नहीं होने के चलते रात भर उन्हें डर के साए में सोना पड़ रहा है ऐसे में करें तो कर क्या मजबूर होकर आज उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाइए देने का प्रयास किया जहां आधे घंटे के बाद लोगों ने प्रशासन के द्वारा दिए गए लिखित आश्वासन के बाद चक्का जाम समाप्त किया।

तहसीलदार भूषण मंडावी ने बताया कि जिला प्रशासन ने शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति और पानी सप्लाई की बात कही है वहीं बिजली व्यवस्था लगातार दुरुस्त करने की लिखित आश्वासन के बाद चक्का जाम समाप्त किया गया है अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तो फिर से सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई