डायल 112 के आरक्षक पर युवक की पिटाई का गंभीर आरोप,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। एमरजेंसी डायल 112 में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक पर एक युवक की पिटाई का आरोप लग रहा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना ग्राम किसान परसदा की है। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात 9 बजे सतीश खरे नाम का युवक शराब के नशे में घर पहुंचा जो अपनी मां और बहन से विवाद करने लगा।शराबी युवक ने उन्हें जान से मारने की कोशिश भी की। नशे में चूर बेटे की हरकत से डर कर मां ने 112 को सूचना दे दी। मौके पर 112 की टीम पहुंची जिसे देखकर युवक और अधिक हंगामा करने लगा। थोड़ी देर बाद स्थिति को नियंत्रण में किया गया…..इधर युवक ने 112 के आरक्षक पर जमकर पिटाई करने का आरोप लगा दिया। युवक के कमर के नीचे गंभीर चोट का वीडियो वायरल हो रहा है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा ने बताया की मामले में जांच चल रही है और रिपोर्ट आने के बाद ही किसी तरह की कार्यवाही की जा सकेगी।

 

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button