फाइनेंस के नाम पर ठग गिरोह का खुलासा

कांकेर। कांकेर पुलिस ने मोटरसाइकिल गिरोह का भांडाफोड़ किया है। 17 नग मोटरसाइकिल के साथ 2 आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से 15 लाख के मोटरसाइकिल बरामद किए गए है। फायनेंस कराने के नाम पर दोनों आरोपी ठगी को अंजाम देते थे।

कांकेर एडिशनल एसपी मनीषा रावटे ने बताया कि 13 सितंबर को एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके परिचित ने लुभावना ऑफर का स्कीम बताकर 9 मार्च 2024 को अपने साथ सत्यम ऑटो शो रूम धमतरी में लेकर गया गया था और वंहा पर मोटर सायकल फायनेस कराया था. यही नही अन्य कई लोगों से भी अलग अलग फायनेंस कंपनियों से 3 मोटरसायकलो ने नाम पर 27 लाख का फायनेंस करा के खरीद चुके मोटरसाइकिल को फर्जी तरीके से दूसरे व्यक्ति को बेच देते थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट दर्ज किया गया था. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी नरेन्द्र सिन्हा और गोपेन्द्र पाल से पूछताछ में बात समाने आया कि आरोपी द्वारा अपने अपने पहचान वालों के पास वाहन को लेजाकर उन्हे पैसो की जरूरत है वाहन रखकर पैसा दे दो नया वाहन है फायनेस कंपनी से पेपर मिलते ही तुम लोगों को दे दूंगा बाकी पेसे फिर दे देना कहकर पैसे ले लेते थे और उस पैसा का आपस में बांट लेते थे इसी तरह आरोपियों ने 23 मोटर सायकलों का धोखाधड़ी किया है जिसमें से 17 मोटर सायकली को जिनकी कीमत लगभग 15 लाख को बरामद किया गया है शेष अन्य मोटर सायकलों एवं मामले अन्य 02 फरार आरोपीयों की तालाश जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button