‘स्त्री 2’ की सफलता के बीच श्रद्धा कपूर ने अपने घर किया ‘नन्हीं स्त्री’ का स्वागत, तस्वीरें देख आपको भी आ जाएगा प्यार

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर फिलहाल अपनी फिल्म स्त्री 2 की सफलता का जश्न मना रही हैं. सक्सेस पार्टी के अलावा श्रद्धा ने अलग अंदाज में भी फिल्म की सफलता का जश्न मनाया है. दरअसल उन्होंने अपने घर एक नन्हीं स्त्री का स्वागत किया है. उन्होंने इस नन्हें मेहमान के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं जो वाकई काफी क्यूट हैं. तस्वीरें देखते ही आपको भी इस नन्हीं स्त्री पर प्यार आ जाएगा.

कौन है ये श्रद्धा की ये नन्हीं स्त्री

आपको बता दें कि श्रद्धा एक डॉग लवर हैं और पहले से ही उनके पास उनका प्यारा डॉग शायलोह है जिसे अक्सर वे अपने फैंस से सोशल मीडिया पर मिलवाती रहती हैं. अब हाल ही में उन्होंने नन्हीं स्त्री के रूप में एक और डॉग का स्वागत किया है और उसके साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट की हैं. पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा- मेरे घर आई एक नन्हीं स्त्री, मिलिये ‘छोटी’ से, हमारी नई फैमिली मेंबर, मेरी दिलदार दोस्त फजा ने इस छोटी सी खुशी को मुझे गिफ्ट किया. अब ये हुआ ना सबसे अच्छा तरीका जश्न मनाने का. वो तो अलग बात है कि इस जश्न में एक कोई है जो काफी ना खुश है, स्वाइप करके देखो वो शक्स कौन है. उन्होंने नन्हीं स्त्री का नाम स्मॉल रखा है.

अनन्या पांडे ने दिया ये रिएक्शन

नन्हीं स्त्री की श्रद्धा के साथ तस्वीरें देख एक्ट्रेस अनन्या पांडे को प्यार आ गया और वे अपने आप को कमेंट करने से रोक नहीं पाई. उन्होंने कमेंट में लिखा- छोटा बहुत बड़ा हो गया है, छोटू की तस्वीरें भी पोस्ट करें. उनके अलावा फैंस ने भी श्रद्धा की नन्हीं स्त्री पर प्यार बरसाया. एक ने लिखा- ओ स्त्री रोज आना. एक फैन ने कमेंट किया- शायलोह बिल्कुल भी खुश नहीं है. एक ने लिखा- वाव कितनी क्यूट है लेकिन शायलोह खुश नहीं है. एक ने कमेंट किया- मतलब अब आपके घर में तीन लोग क्यूट हो गए.

 

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button