ट्रेन से युवक का हुआ अपहरण, FIR के बाद भी अब तक सुराग नहीं, मुख्यमंत्री से मदद की गुहार

बिलासपुर के एक युवक की ट्रेन से अपहरण की खबर आ रही है। अब अपहृत युवक के भाई ने मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगायी है। जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के रहने वाले दो भाई बिलासपुर से हरिद्वार जा रहे थे। इसी दौरान मेरठ स्टेशन पर पांच युवकों ने छोटे भाई को ट्रेन से जबरन उतार लिया। इस मामले में अपहृत युवक के भाई ने जीआरपी में केस भी दर्ज कराया है।

लेकिन युवक का आरोप है कि उनकी शिकायत पर कोई ध्यान पुलिस नहीं दे रही है। जानकारी के मुताबिक गुलशन केवट बिलासपुर से ट्रेन के जरिये हरिद्वार जा रहा था। इसी दौरान “गुलशन केंवट” का गुंडों ने अपहरण कर लिया। इस मामले में युवक के बड़े भाई ने वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगायी है।

आरोप है कि 4 दिन बाद भी रेलवे पुलिस इस मामले में ध्यान नहीं दे रहा है। अपहृत युवक के बड़े भाई ने आरोप लगाया है कि मेरठ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर उसके भाई का किडनैप कर लिया गया। 5 बदमाश ने पूरी घटना को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगायी है।

 

 

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button