कवर्धा विवाद: कलेक्टर और एसपी अभिषेक पल्लव हटाये गए, राजेश अग्रवाल को मिली जिम्मेदारी आदेश जारी

Chhattisgarh:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कवर्धा जिले में ग्राम लोहारीडीह में 15 सितंबर को शिवप्रसाद साहू की मृत्यु के बाद उपजे विवाद के दौरान घटित आगजनी में रघुनाथ साहू की मृत्यु की दुर्भाग्यजनक घटना के मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए है….मुख्यमंत्री ने इस घटना के परिप्रेक्ष्य में पुलिसकर्मियों द्वारा ग्रामीणों से मारपीट किए जाने की घटना के चलते रेंगाखार थाने के निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक सहित वहां पदस्थ 23 पुलिसकर्मियों को भी हटा दिया है….

मुख्यमंत्री के निर्देश पर कबीरधाम जिले के कलेक्टर और एसपी को भी हटा दिया गया है… कबीरधाम के कलेक्टर जन्मेजय महोबे के स्थान पर गोपाल वर्मा को कबीरधाम जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है तो वही कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव को हटाकर उनके स्थान पर राजेश कुमार अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक पदस्थ किया गया है…बता दे कि कबीरधाम जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ आईपीएस विकास कुमार को पहले ही निलंबित किया जा चुका है…..साथ ही

IMG 20240920 WA0228 IMG 20240920 WA0227
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा दिए गए मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कबीरधाम द्वारा अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी निर्भय कुमार साहू को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है और उन्हें 30 दिन के भीतर निर्धारित बिन्दुओं पर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है…मुख्यमंत्री विष्णु देव ने कहा कि भविष्य में इस तरह की किसी भी प्रकार की घटना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगीऔर संबंधितों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी…..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button