चक्काजाम करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज, आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला का भी नाम

बिलासपुर | बिलासपुर में झंडा विवाद मामले में एक और नया अपडेट सामने आया है। चक्काजाम करने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। दरअसल 18 सितंबर की शाम कलेक्ट्रेट के सामने भीड़ ने चक्काजाम कर दिया था, फिलिस्तीनी झंडा लहराने के आरोप लगने के बाद तारबहार पुलिस ने 5 लोगो को पहचान कर गिरफ्तार किया था।

इस पर आरोपी पक्ष के लोग कलेक्ट्रेट के सामने जमानत के लिए धराने पर बैठ गये थे करीब सैकडों लोगों के सडक पर बैठने के कारण जाम जैसे हालात हो गये थे, इसके कारण यातायात बाधित हो गया था मामले मे चक्काजाम से प्रभावित प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई थी मामले मे प्रियंका शुक्ला और अन्य पर सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया है। बता दें की प्रियंका शुक्ला आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button