नगर निगम आयुक्त कार्यवाही: बेसमेंट पार्किंग को बनाया गोदाम, सुधा सेल्स को किया सील 

Chhattisgarh:- नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर संस्थानों के बेसमेंट का निरीक्षण करने नगर निगम की टीम निकली थी नगर निगम की अतिक्रमण शाखा द्वारा सरकंडा क्षेत्र में संचालित होने वाले संस्थानों की जांच की गई। इस दौरान जिस काम्प्लेक्स और संस्थान में बेसमेंट पार्किंग है। उसका उपयोग व्यावसायिक रूप से किया जा रहा है, उसे सील करने की कार्रवाई की गई। इसी कड़ी में नूतन चौक के पास संचालित सुधा सेल्स में बेसमेंट पार्किंग की जांच की गई, तो नीचे बेसमेंट में इलेक्ट्रानिक और फर्नीचर आइटम मिले। दुकान संचालक ने इसे गोदाम बना लिया था। जांच के दौरान पता चला कि दुकान संचालक सहित उनके कर्मचारी और ग्राहकों की गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी है, जिसकी वजह से यातायात बाधित हो रहा है। वहीं, पार्किंग का उपयोग गोदम के रूप में हो रहा था जिस पर निगम की टीम ने बेसमेंट पार्किंग को सील कर दिया है…तो वही दूसरे तरफ सड़क के पास खड़ी बस की वजह से शिव टाकिज चौक के पास रोड़ में बस खड़ी कर यातायात बाधित करने पर 2 बस को जप्त करने की कार्यवाही की गयी।

 

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button