तीस फुट खाई में मिली अज्ञात महिला का शव

जशपुरनगर: भभरी गांव में बुधवार की सुबह अज्ञात महिला का शव 30 फीट गहरी खाई में मिला है। प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर कई चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला के चेहरे में गहरे चोट के निशान मिले है।

पुलिस ने बताया कि शव देखने से कल रात की ही लग रहा है। महिला के चेहरे पर पर किसी धारदार हथियार से मारने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के पहुंचने के बाद भभरी और जरिया गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई। ग्रामीणों ने बताया कि यह महिला आसपास की रहने वाली नहीं है। महिला के शरीर में चोट के निशान की वजह से उसकी पहचान में परेशानी हो रही है।

पुलिस यह जानने की कोशिश में लगी है कि महिला कौन है और कहां की रहने वाली है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी हुई है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है और साक्ष्य जुटा रही है।

वही अज्ञात महिला की पहचान की कोशिश की जा रही है। महिला की उम्र लगभग 30 साल बताई जा रही है, महिला का शव नाला किनारे 30 फीट खाई में मिली है, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस शव तक पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जशपुर जिले के एडिशनल एसपी अनिल सोनी का कहना है कि मौके पर पहुंचकर सभी आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस हम सभी पहलुओं से जांच कर रहे हैं।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button