WATCH : मुंबई एयरपोर्ट पर छाए शाहरुख खान, लुक देखते ही बोले फैंस- डॉन आ गया 

मुंबई : बॉलीवुड के पठान शाहरुख खान अपनी सीक्रेट ट्रिप से मुंबई पहुंच चके हैं. शाहरुख खान को उनकी मैनेजर पूजा ददलानी और बॉडीगार्ड के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है. शाहरुख खान एयरपोर्ट पर हैंडस लुक में नजर आए हैं. एयरपोर्ट से शाहरुख के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. शाहरुख के फैंस उनके इस लुक पर काफी प्यार बरसा रहे हैं. शाहरुख अपने शॉर्ट हेयर कट के बाद एक बार फिर फैंस की नजरों में आए हैं.

शाहरुख खान का एयरपोर्ट पर स्पॉट

शाहरुख खान ने ब्राउन रंग की लेदर जैकेट पहनी हुई है. जैकेट के नीचे ब्लैक रंग की टी-शर्ट और डेनिम जींस पहन रखी है. शाहरुख खान ने अपने छोटे बालों को कैफ में छिपाया हुआ है. आंखों पर डार्क सनग्लासेज लगाए हुए हैं. शाहरुख खान एयरपोर्ट से बाहर आते हैं और पैप्स को बिना पोज दिए अपनी कार में बैठ जाते हैं.

फैंस का दिल बाग-बाग हुआ

अब शाहरुख खान के इस वीडियो पर उनके फैंस प्यार लुटा रहे हैं. एक फऐन ने लिखा है, द ओजी डॉन, मैं आपको जब भी देखती हूं खुशी महसूस होती है, किंग शाहरुख खान, मैं हमेशा आपसे प्यार करती हूं, आप मेरी पूरी जिंदगी हैं’. एक और फैन ने लिखा है, ये है डॉन. बॉलीवुड के किंग की रॉयल एंट्री’.

आईफा अवार्ड्स 2024 होस्ट करेंगे शाहरुख खान

बता दें, शाहरुखख खान 27 से 29 सितंबर तक चलने वाले आईफा अवार्ड्स 2024 को अपने दोस्त करण जौहर के साथ होस्ट करने जा रहे हैं. आईफा अवार्ड्स यस आईसलैंड, अबू धाबी में होगा.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button