Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

दुनिया का सबसे खतरनाक रेगिस्तान में भिलाई के इंजीनियर की मौत, तूफान की चपेट में आकर भटका रास्‍ता, भूख-प्यास से गई जान..

भिलाई। दुनिया का सबसे खतरनाक रेगिस्तान माने जाने वाले रुब अल खाली में भटकने से भिलाई के एक इंजीनियर की मौत हो गई। रेगिस्तान में उसकी गाड़ी का जीपीएस सिस्टम फेल हो गया था, यहां तक मोबाइल ने भी काम करना बंद कर दिया था। शहजाद के साथ उसके एक सहकर्मी की भी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि शहजाद खान मूलत: हैदराबाद का रहने वाला था। भिलाई के सेक्टर-7 में भी उसका परिवार रहता है। शहजाद साउदी अरब की एक टेली कम्यूनिकेशन कंपनी में इंजीनियर था। सात साल पूर्व उसकी नौकरी लगी थी। तब से वह साउदी अरब में रह रहा था।

दुनिया के सबसे खतरनाक रेगिस्तान से घिरा है रुब अल खाली

शहजाद के चाचा अमनउल्लाह ने बताया कि कंपनी ने 19 अगस्त को उसे सर्वे के लिए दम्मान से आगे अलफूपुफ भेजा था। शहजाद के साथ उसका एक सहकर्मी भी था। अलफूपुफ का पूरा इलाका दुनिया के सबसे खतरनाक रेगिस्तान रुब अल खाली से घिरा हुआ है।

इस रेगिस्तान में अचानक तूफान आया, और शहजाद खान यहां भटक गया। इस दौरान उसकी कार के जीपीएस सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया तथा मोबाइल का नेटवर्क भी गायब हो गया। शहजाद किसी से संपर्क नहीं कर पाया।

हेलीकॉप्‍टर की मदद से मिली शहजाद की लाश

20 अगस्त को जब शहजाद का कुछ पता नहीं चला तब टेली कंप्यूनिकेशन कंपनी ने सऊदी सरकार से मदद मांगी। सरकार ने हेलीकॉप्‍टर की मदद से शहजाद को खोजना शुरू किया। तीन दिन बाद शहजाद तथा उसके दोस्त की लाश मिली। जिसे सऊदी सरकार ने भारत भिजवा दिया।

हैदराबाद के करीम नगर में शहजाद का अंतिम संस्कार किया गया। बताया जा रहा है कि तीन दिन तेज धूप में रेगिस्तान में फंसे होने से भूख व प्यास से दोनों की मौत हुई।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई