किंग’ की रिलीज डेट आई सामने, ईद 2026 पर धमाका करेगी शाहरुख-सुहाना की फिल्म

हैदराबाद : शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान स्टारर फिल्म ‘किंग’ का इंतजार उनके फैंस को बेसब्री से है. शाहरुख खान ने साल 2023 में फिल्म पठान, जवान और डंकी दी थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट निकलीं. शाहरुख खान ने अपनी इन तीनों फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. मौजूद साल में शाहरुख खान किसी भी फिल्म में नजर नहीं आ रहे हैं. वहीं, उनकी फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा तेज हैं. अब इस फिल्म की रिलीज डेट (King Release Date) सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. शाहरुख खान और सुहाना खान की फिल्म किंग में अभिषेक बच्चन को विलेन के रोल में देखा जाएगा और फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष की कर रहे हैं. फिल्म कथिततौर पर ईद 2026 के मौके पर रिलीज होने जा रही है. इस पर अभी मेकर्स ने कोई पुष्टि नहीं की है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button