Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

भालूओं का आतंक… हमला कर दो लोगों को किया घायल, अस्पताल में भर्ती; ग्रामीणों में फैली दहशत

मरवाही वन मंडल में भालूओं के हमले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। आए दिन ग्रामीण भालुओं के हमले के शिकार हो रहे हैं। दो अलग-अलग मामलों में भालुओं ने दो लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। धरहर गांव में रहने वाली महिला पर हमला किया है तो दूसरे मामले में सेमरदर्री गांव के एक व्यक्ति पर हमला किया है। दोनो को इलाज के लिए मरवाही के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहला मामला ग्राम धरहर का है। जहां पर रहने वाली दशमतिया बाई शौच के लिए घर से बाहर निकली हुई थी। तभी अचानक तीन भालूओं ने महिला पर हमला कर दिया। जिसके कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं आसपास के लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। जिसके बाद भालु महिला को छोड़ जंगल की ओर भाग गए।

वहीं, दूसरा मामला भी मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र का ही है। जहां पर ग्राम सेमरदर्री के मगुरूदा में भी बुजुर्ग ग्रामीण विष्णु मार्को, पर भी तीन भालूओं ने हमला कर दिया है। बुजुर्ग गुल्लीडाढ़ ग्राम पंचायत से होते हुए अपने घर कि ओर जा रहा था। उसी समय रास्ते में तीन भालुओं ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। उसके चिखने चिल्लाने पर ग्रामीणों द्वारा बुजुर्ग की जान बचाई गई। ग्रामीणों के द्वारा बताया जा रहा हैं कि घायल व्यक्ति के सिर और चेहरे को नोच-नोचकर भालुओं ने लहूलुहान कर दिया। आनन-फानन में ग्रामीणो की मदद से मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिये भर्ती करवाया गया है। फिलहाल दोनो घायलों का इलाज मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है और दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई