काम पर जाने के लिए निकले युवक के ऊपर इमली का पेड़ गिरने से हुई मौत, परिजनों का बुरा हाल

बस्तर जिले में लगातार 3 दिनों से हो रहे बारिश से जहाँ एक ओर जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वही दूसरी ओर इसी बारिश ने एक युवक की जान ले ली। घटना लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के घोटिया चौकी का बताया जा रहा है, जहाँ मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा गया और पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।

मामले की जानकारी देते हुए घोटिया चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर बुधराम कोमरे ने बताया कि ग्राम चितलवार बागबहार निवासी रमेश बघेल 21 वर्ष जगदलपुर में किसी ठेकेदार के यहां पर प्लम्बर का काम करता था, रोजाना की तरह आज सुबह भी अपनी मोटरसाइकिल लेकर काम करने के लिए सुबह 9.30 बजे निकला था कि अचानक पल्ली चकवा गांव के पास इमली का पेड़ गिरने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी लगते ही घोटिया पुलिस मौके पर पहुँच शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर आ पहुँचे और घटना के बाद घर में मातम छा गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button